spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बारिश में बर्बाद हुए सरकार के करोड़ों: रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल ढही, अक्टूबर 2024 में हुआ था शुभारंभ

रीवा। मध्य प्रदेश लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से तर है। कई जिलों में सड़क नहीं होने से और जलभराव की समास्या से जनता का हाल बेहाल बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से रीवा जिले में स्थित एयरपोर्ट पर खर्च हुए राज्य सरकार के करोड़ो रुपए बारिश में बह गए हैं। 10 महीने के अंदर ही निर्माण की पोल खुलकर सामने आ गई है।

दरअसल, भारी बारिश के चलते एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा देर रात भरभरा कर गिर गया। बता दें कि, इस एयरपोर्ट का उद्धाटन 10 महीने पहले 20 अक्टूबर 2024 को हुआ था और इनको बनाने में लगभग 500 करोड़ रुपए की लगात आई थी। यह घटना न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाती है, बल्कि भ्रष्टाचार की आशंकाओं को भी हवा दे रही है।

10 जुलाई 2025 की रात हुई मूसलाधार बारिश ने रीवा एयरपोर्ट की कमजोर नींव को उजागर कर दिया। रात के समय बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया, जिससे एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। इसके साथ ही, एयरपोर्ट परिसर के अंदर पानी भर गया, जिसने निर्माण कार्य की खामियों को और स्पष्ट कर दिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles