spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

न्यायालय के नजदीक दिन दहाड़े युवक को मारी गोली

उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था होने के भले ही प्रदेश के मुखिया बड़े-बड़े वादे करते हों लेकिन हकीकत में उन वादों में जमीनी हकीकत कितनी है यह तो प्रदेश में होने वाले संगीन अपराधों से उजागर होती है। कानून को खुली चुनौती देते हुये दंबगों ने जनपद जालौन के कोंच थानान्तर्गत न्यायालय परिसर के नजदीक दिन दाहड़े युवक को गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया… घायलावस्था में उसे उपचार के लिये झांसी मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया….
जनपद जालौन के कोंच थाना अन्तर्गत मुंशिफ न्यायालय के नजदीक प्रतिदिन की भांति आज भी चहल-पहल बनी हुयी थी, कि तभी अचानक वहां गोली चलने की आवाज से भगदड़ मच गयी, गोली लगने से वहां नजदीक ही रहने वाले लगभग 47 वर्षीय बुद्ध सिंह पुत्र गोविन्द्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल को देखकर इसकी सूचना थाना कोच पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी अभी तक घटना को अंजाम देने का सही कारण पता नही चल पाया है.पुलिस ने मौके पर पहुच कर घटना की जानकारी लेकर.. घायल को उपचार के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां हालत गम्भीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles