spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी के एक वर्ष के कार्यकाल का स्वर्णिम काल: अनिल विज

अम्बाला, :स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक की सरकारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी के एक वर्ष के कार्यकाल का स्वर्णिम काल के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश की जनता को देश में सरकार और प्रधानमंत्री की कार्यकुशलता और क्रियाशीलता का अहसास हुआ है। पिछले 67 वर्षों में पूर्व सरकारों के कार्यकाल में लोगों को केवल लुभावने वायदों से गुमराह किया गया है ताकि लोग आर्थिक रूप से कमजोर रहें और सरकार की ओर मदद के लिए देखते रहें। उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष के दौरान विश्व पटल पर भारत को एक मजबूत राष्टï्र के रूप में पहचान मिली है और सभी देशवासियों का सम्मान बढ़ा है।
श्री विज आज लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला छावनी में केन्द्र सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में लगाई गई प्रदर्शनी के उदघाटन के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष के कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको के साथ-साथ देश के आर्थिक और ढांचागत विकास के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के 86 लाख विद्यार्थियों को केन्द्र सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जिनमें 46 प्रतिशत लड़कियां हैं। इसके अलावा भी आदिवासियों के लिए वन बंधु कल्याण योजना, किसानों के लिए सॉयल हैल्थ केयर कार्यक्रम, राष्टï्रीय गोकुल मिशन, जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और स्वच्छता जैसे ऐसे कार्यक्रम लागू किए गए हैं जिन्हें देश की आजादी के बाद शुरू किया जाना चाहिए था। ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को पूर्व सरकारों ने नजरअंदाज किया।
एक प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि केन्द्र सरकार ने विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के साथ-साथ देश की सुरक्षा को भी विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने सभी पड़ौसी देशों सहित विश्व के अन्य देशों के साथ दोस्ताना सम्बन्ध स्थापित किए हैं लेकिन जो देश आतकंदवाद को संरक्षण देना बंद नही कर रहे हैं, उन्हें भारतीय सेनाओं ने पहली बार मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहली बार ऐसी ताकतों को इस बात का अहसास हुआ है कि देश का नेतृत्व एक मजबूत प्रधानमंत्री के हाथों मे हैं और सेना की इस कार्रवाई से सभी के लिए आतकंदवाद के मामले में भारत की जीरो टोलरेंस की सोच का संदेश गया है। इसी प्रकार पिछले एक वर्ष में भ्रष्टïाचार पर भी अंकुश लगा है और इस अवधि में सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टïाचार के मामले में उंगली उठाने का मौका नही दिया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टïाचार रूकने से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और इसके कारण औद्योगिक विकास और ढांचागत विकास को बल मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
मैगी सैंपलो में से कुछेक की करवाई जा सकती है पुन: जांच
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मैगी के 134 सैंपल लिए गए थे और इनकी जांच देश के सबसे प्रतिष्ठिïत चिकित्सा संस्थान पीजीआई चंडीगढ़ से करवाई गई है और इस संस्थान की विश्वसनियता पर किसी को भी लेस मात्र संदेह नही है। उन्होंने कहा कि सभी सैंपल सही पाए गए हैं लेकिन इस मामले में एक प्रतिशत संभावना को भी समाप्त करने के लिए इनमें से एक-दो सैंपल की पुन: जांच करवाने का निर्णय लिया गया है।
झज्जर में कैंसर अस्पताल के रूप में केन्द्र सरकार ने प्रदेश को दी है एक बड़ी परियोजना
श्री विज ने कहा कि झज्जर में विश्व स्तरीय कैंसर अस्पताल की स्थापना से हरियाणा सहित देश के अन्य राज्यों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। लगभग 2600 करोड़ रुपए की इस परियोजना से कैंसर के इलाज के साथ-साथ अनुसंधान में भी मदद मिलेगी और उन्होंने इस संस्थान के लिए केन्द्र सरकार से निरंतर पत्राचार किया है।
योग दिवस पर सूर्य नमस्कार को लेकर बिना वजह किया जा रहा है नकारात्मक प्रचार
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पूरे विश्व में केवल 35 मिनट के योग प्रदर्शन का कार्यक्रम है और उसमें सूर्य नमस्कार की गतिविधियां शामिल नही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कार्यक्रम की वास्तविकता को जाने और समझे बिना आधारहीन दुष्प्रचार कर रहे हैं और उन्हें कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से पहले वास्तकविता को समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि 21 जून को राष्टï्रीय, राज्य और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ देश के हर शहर और गांव में योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा भारत की पहल पर यूएनओ ने 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है और इस दिन 177 देशों में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।
इससे पूर्व उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और केन्द्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे मेें प्रदर्शित की गई प्रचार सामग्री को गहनता से देखा। उन्होंने बताया कि 12 जून से 16 जून तक प्रत्येक जिले मे केन्द्र सरकार द्वारा एक साल मे किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शनी के रूप् मे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जून के बाद यह अभियान बसों मे इलेक्ट्रोनिक चलचित्रों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके तहत सभी विकास कार्यों का लेखाजोखा प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश पाल नाहोनी इसके संयोजक होंगे। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत जो महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, उसके मधयम से ऑनलाइन रजिस्टर हुए सदस्यों तक भारतीय जनता पार्टी का एक-एक सदस्य पार्टी की नीतियों को पहुंचाएगा। इसके द्वारा एक साल-योजनाएं अनेक कार्यक्रम की बुकलेट तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का विकास कार्यों पर आधारित प्रपत्र पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर नारायणगढ़ के विधायक एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, पूर्व विधायक वीना छिब्बड़, प्रदर्शनी की आयोजक एवं भाजपा नेत्री नीता खेड़ा, मंडल अध्यक्ष सोम चोपड़ा, बलविन्द्र सिंह, जसबीर जस्सी, सतपाल ढल्ल, गुरपाल सिंह माजरा, नीटू सचदेवा, नम्रता गौड, रवि सहगल, ललित चौधरी, ललिता प्रसाद, मीडिया प्रभारी बलकेश वत्स, अशोक शर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles