spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जालंधर फाॅरच्यूनर कार पर जा रहे पाल गार्मेंट के मालिक अनिल कुमार बिल्ला की गोली मारकर हत्या

जालंधर : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। कंपनी बाग चौक के पास फाॅरच्यूनर कार पर जा रहे पाल गार्मेंट के मालिक अनिल कुमार बिल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिल्ला की कनपट्टी पर गोली लगी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। घायल को सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक फाॅरच्यूनर पर बिल्ला जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उस पर कार में फायरिंग कर दी। गोली कनपट्टी के पास लगी, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। बिल्ला का मनी एक्सचेंज का भी काम था। वह शहीद उधम सिंह नगर रहते थे। उनका थाना चार के सामने शोरूम है। उनके भाई कांग्रेसी थे, जिनका देहांत हो चुका है। हैरत वाली बात ये कि पुलिस शहर में फ्लैग मार्च निकाल रही थी। इस दौरान हत्या हो गई।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles