spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

घर के अन्दर गौहत्या करते चार कसाई पकडे गए :गौत्या के विरोध में बजरंग दल ने नेशनल हाइवे जाम किया

शाहजहाँपुर(आरसी मिशन)। घर के अन्दर दो गाये काट रहे चार कसाइयों को मोहल्ले वालो ने पकड लिया। सूचना पर आई पुलिस ने दो गाये के शवो को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बरामद शव पीएम को न भेजकर उसे ठेली पर लादकर नदी में फिकवाने को भेज दिया। इस बात को लेकर लोग भड़क उठे। जानकारी पाकर बजरंग दल के जिला मंत्री कार्यकर्ताओ के साथ पहुँच गए। उन्होंने तमाम लोगो के साथ नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौहत्या की जानकारी से पुलिस में हडकंप मच गया। एडीएम प्रशासन, एएसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ सदर पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस अधिकारीयों ने कार्यवाही का आश्वासन देकर लोगो को शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार थाना राम चन्द्र मिशन अंतर्गत पुत्तुलाल चौराहे निवासी भोला के मकान के मकान में दो गाये काटी जा रही थीं। इस बात की भनक मोहल्ले वासियों को लग गई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर नदी में फिकवाने को भेज दिया। इस बात से लोग भड़क उठे। गौहत्या की जानकारी पाकर बजरंग दल के जिला मंत्री राजेश अवस्थी कार्यकर्ताओ के साथ पहुँच गए। बरामद गाये के शवो का पीएम न करवाने को लेकर गुस्साए लोगो ने रियान स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच उधर से गुजर रहे कांवरियों ने भी रुकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे प्रशासन और पुलिस में हडकंप मच गया। एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, एएसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी डा. कृष्ण गोपाल यादव, सीओ सदर अनुराग दर्शन पुलिस फ़ोर्स और क्यूआरटी के जवानो के साथ मौके पर पहुँच गए। अधिकारीयों प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लोग नही माने। पुलिस ने शव का पीएम करवाने और पकडे गए कसाइयों पर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगो ने जाम खोला। इस दौरान रोड के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस ने चारो गौहत्यारो को हिरासत में ले किया। पकडे गए आरोपियों में आसिफ, रेहान, शानू निवासी फत्तेपुर रेती तथा भोला निवासी गाढ़ी गढ़िपुरा हैं। सीओ सदर अनुराग दर्शन ने बताया कि पकडे गए लोगो के खिलाफ एनएसए व गैंगेस्टर के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles