spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

केजरी बोले- सुखबीर बादल ने हमारे खिलाफ 63 फर्जी CD बनवाई हैं, रोज 2-3 आएंगी

लुधियाना.:अरविंद केजरीवाल आज से पंजाब के चार दिन के दौरे पर हैं। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कहा, ”पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने हमारे खिलाफ 63 फर्जी सीडी बनवाई है। वो रोज ऐसी 2-3 सीडी रिलीज करेंगे। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। मैं यहीं खूंटा गाड़कर बैठूंगा। पंजाब के ये चुनाव, चुनाव नहीं क्रांति हैं।” इससे पहले लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अकाली दल और कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने केजरीवाल के लिखाफ प्रदर्शन किया। उनकी तरफ चूड़ियां भी फेंकी गई।
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यूथ अकाली दल के शहरी-1 चीफ गुरदीप सिंह गौसा की अगुआई में कुछ वर्कर्स ने केजरीवाल की तरफ चूडियां फेंकी।वहीं, महिला कांग्रेस की चीफ लीना तपाड़िया और उनकी वर्कर्स ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाई। इसके साथ ही कई अन्य दलों को लोगों ने भी केजरीवाल का विरोध किया। केजरीवाल की ट्रेन लुधियाना पहुंचने से पहले ही कई दलों के लोग स्टेशन पर मौजूद थे। इस दौरान केजरीवाल अपनी खांसी की समस्या से भी परेशान दिखे।इससे पहले बीजेपी महिला विंग ने दिल्ली स्टेशन पर भी उनको चूड़ियां दिखाई थी। चार दिन रहेंगे पंजाब में केजरीवाल अगले चार दिन पंजाब में ही रहेंगे। इस दौरान वे पंजाब में पार्टी के बिखराव पर चर्चा के साथ पार्टी कैंडिडेट्स और वाॅलंटियर्स से मुलाकात करेंगे। आज केजरीवाल का लुधियाना के गांव झंडे में कैंडीडेट से मिलने का प्रोग्राम है। शुक्रवार को वो वाॅलंटियर्स और पार्टी वर्कर्स के साथ मीटिंग करेंगे। शनिवार को केजरीवाल पटियाला जाएंगे। 11 सितंबर को उनका ढूडीके गांव जाने का कार्यक्रम है। ये लाला लाजपत राय का गांव है। इसके बाद वे किसान मेनिफेस्टो रिलीज करने के लिए मोगा जाएंगे। 11 को ही मोगा से अमृतसर रवाना हो जाएंगे। यहां रात रुकने के बाद वे 12 की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 13 सितंबर को उनका बेंगलुरू जाने का प्लान है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles