spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आप को पंजाब में एक और बड़ा झटका, फूलका ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एच. एस. फुलका ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है हालांकि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप का त्याग नहीं किया है।

चंडीगढ़ में एक पत्रकार सम्मैलन दौरान फुलका ने पार्टी के सभी पद छोड़ने का ऐलान किया है। फुलका ने कहा कि राजनीतिक गतिविधियों में मशरूफ होने के चलते वह 1984 दंगा पीडितों के लिए की जा रही कानून लड़ाई को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। लिहाज़ा उन्होंने राजनीति छोड़ने का फ़ैसला किया है।

इससे पहले भगवंत मान और धर्मवीर गांधी के बीच लीक हुई बातचीत की टेप में भगवंत मान की तरफ से फुलका पर पार्टी में अलग गुट बनाने का आरोप लगाने की बात सामने आई थी। इस टेप के प्रसारित होने के बाद फुलका की तरफ से तुरंत कोई जवाबी प्रतिक्रिया नहीं आई थी। परन्तु इस खुलासे के करीब दो हफ्तों के बाद फुलका ने पार्टी के पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। फुलका के इस्तीफा देने से आम आदमी पार्टी में बड़ा भुकंप आ सकता है क्योंकि फुलका ने सिख भाईचारे में काफी धाक जमा रखी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles