spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर को कोरोना, अपने ट्विटर हैंडल पर खुद दी जानकारी

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
बता दें कि इससे पहले हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सहित विधानसभा के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
वहीं बीते बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर के चंडीगढ़ स्थित आवास पर कार्यरत 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर 49 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय व्यक्ति और 36 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles