spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सीएम मान ने राज्य में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई का मसौदा तैयार करने के लिए कहा

चंडीगढ, :- पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने आज चंडीगढ मे हाई लेवल बैठक मे अधिकारियों से भविष्य में राज्य में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को रोकने के लिए अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार करने को कहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर सब्जबाग दिखाकर लोगों को लूटते हैं और अपनी अनधिकृत कॉलोनी बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि ठगे गए लोग इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते रहते हैं। सीएम मान ने कहा कि कालोनाइजर अवैध रूप से पैसा कमाते हैं, जबकि उनके गलत कार्यों का परिणाम आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना मंजूरी लिए प्लॉट बेचने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में अवैध कॉलोनियां नहीं बनने देगी और इस अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम मान ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कानून लाया जाएगा, जो पंजाब में किसी भी तरह से अवैध कॉलोनियां बनने से रोकने का काम करेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles