spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संत निरंकारी चैरीटेबल फ़ाउंडेशन ने चलाया स्वछता अभियान

लुधियाना (अजय पाहवा )संत निरंकारी मिशन हर साल 23 फरवरी को सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्मदिन “गुरु पूजा दिवस” के रूप मे मनाता है। इस जन्म दिवस के, उपलक्ष्य में हर वर्ष 23 फरवरी को सम्पूर्ण विश्व में संत निरंकारी चैरीटेबल फ़ाउंडेशन की और से स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। इस साल यह स्वच्छता अभियान मुख्य रूप से लुधियाना रेल्वे स्टेशन और सिविल अस्पताल में चलाया गया। यह अभियान सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक चला। इसमें संत निरंकारी मिशन ब्रांच लुधियाना के हजारों भक्तों ने भाग लिया और इन स्थानों पर सफाई करके लोगों को इसके प्रति प्रेरित किया। जिसमें सभी आयु समूह के स्वयंसेवक निरंकारी भक्त शामिल थे।
अभियान का नेतृत्व निरंकारी मिशन की ब्रांच लुधियाना के ज़ोनल इंचार्ज एच. एस. चावला तथा निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक प्रितपाल सिंह ने किया। स्थानीय आयोजन के दौरान ज़ोनल इंचार्ज एच. एस. चावला ने अपने प्रवचनों में कहा कि गुरु शरीर नहीं होता, बल्कि ज्ञान गुरु होता है और सतगुर मानव शरीर धारण करके उस ज्ञान को प्रगट करता है। उनहोंने कहा कि मानव जन्म बहुत अनमोल है जो बड़ी ही मुश्किल से प्राप्त होता है। इस जन्म का सही अर्थों में मूल्य तभी है जब हर इंसान सतगुरु के माध्यम से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति कर ले और साथ ही मानव मात्र कि भलाई में शामिल हो जाए। अध्यात्म कि दृष्टि में मन और आत्मा कि सफाई प्रभु निरंकार को स्मरण करने तथा सत्संग से होती है। इसके साथ आसपास के वातावरण को सुंदर और स्वच्छ रखना आवशयक होता है। इसी के साथ बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के सुंदर संदेश “स्वच्छ पानी, स्वस्थ प्राणी” को भी दोहराया। इस शुभ मौके पर आदेशों की पालना करते हुए विश्व के कोने-कोने मे सफाई अभियान चल रहा है, इसी के साथ-साथ वृक्षा-रोपण अर्थात न्ये पौधे भी लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles