Wednesday, September 27, 2023
spot_img

विजय रुपाणी को गुजरात की कमान, नितिन पटेल होंगे डिप्टी CM

अहमदाबाद: गुजरात के अगले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी होंगे और नितिन पटे डिप्टी सीएम होंगे। रुपाणी, आनंदीबेन पटेल की जगह लेंगे, जिन्होंने इसी सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने सीएम पद के लिए विजय रूपाणी और डिप्टी सीएम के लिए नितिन पटेल का नाम प्रस्तावित किया। 10 विधायकों ने आनंदी बेन के प्रस्ताव का समर्थन किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री चुन लिया गया। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) यह फैसला यहां राज्य पार्टी की बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की। नितिन पटेल स्वास्थ्य मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता हैं। इससे पहले नितिन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें जोरों पर थीं। गौरतलब है कि आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके लिए अपनी तरफ से पद छोड़ने की इच्छा जताई थी क्योंकि वो इसी साल नवंबर महीने में 75 साल की होने जा रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,873FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles