Thursday, September 28, 2023
spot_img

मोदी सरकार के प्रयासों से 65 वर्ष बाद पड़ोसी देशों से बने मधुर संबध : ग्रेवाल

लुधियाना : मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत पश्चिमी विधानसभा भाजपा के समूह कार्यकर्ताओं की तरफ से स्थानीय किचलू नगर में विशेष जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल, पंजाब योजना बोर्ड के उपचेयरमैन प्रो. राजिन्द्र भंडारी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण बांसल विशेष तौर पर शामिल हुए। सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल ने उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री नरिन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक वर्ष के शासनकाल की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक वर्ष में भारत के पड़ोसी देशों अमरीका, चीन, भूटान, बंगलादेश, नेपाल जैसे देशों के साथ वर्षों से टूटे संबंधों को फिर से बहाल करके दोस्ताना माहौल कायम किया। वहीं, देश के भीतर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उपलब्ध करवा कर जनहितैषी नीतियां तैयार करके उसे क्रियान्वित करवाया। प्रो. भंडारी और प्रवीण बांसल ने कहा कि मोदी सरकार का एक वर्ष के शासन उपलब्धियों से भरा रहा है। इस अवसर पर कमल चेतली, संगीता भंडारी, पंडित राजन शर्मा, कमलजीत सोई, बलबीर चंद कपिला, प्राणलाल भाटिया, पुष्पिन्द्र सिंघल, अनिल सरीन, सुनील मौदगिल, राम गुप्ता, संजय गोसाईं, राजेश कश्यप सहित अन्य भी मौजूद थे। इससे पूर्व बिट्टू जमाल एंड पार्टी ने गीतों के माध्यम से मोदी सरकार के एक वर्ष के शासन के उपलब्धियों का बखान किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,871FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles