spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी के सम्भावित कार्यक्रम को देखते हुए आयोजकों के साथ चर्चा

अनाज मंडी अम्बाला शहर में स्थानीय विधायक असीम गोयल द्वारा 20 जून को अपनी बेटी अंशिका के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समारोह में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी के सम्भावित कार्यक्रम को देखते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ऑरबिंद शर्मा ने जिला अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होने इस मौके पर किये जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों व अन्य आवश्यक प्रबंधों के बारे में पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और आयोजकों के साथ चर्चा की। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश अमित पंचाल, सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार वालिया, सिविल सर्जन डा0 विनोद गुप्ता, डीपीआरओ हरदीप सिंह, विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता बी.एस. कम्बोज, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता हरीश शर्मा, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डी.के. मंगला, मार्किट कमेटी अम्बाला शहर की सचिव कविता नरवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles