spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

माघी कांफ्रैंस में पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आने का कार्यक्रम तय

लुधियाना में आम आदमी पार्टी की माघी कांफ्रैंस में पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके चलते पंजाब में बड़ा राजनीतिक धमाका होने की चर्चा तेज हो गई है।
पंजाब सरकार के खुफिया तंत्र भी इस संबंधी सूचना लेने के लिए सक्रिय हो गए है। खुफिया विभाग के अधिकारी यह पता लगाने का यत्न कर रहे हैं कि शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस में से कौन से नेता अरविन्द केजरीवाल के साथ माघी के पहले दिन जोड़ मेले की राजनीतिक कांफ्रैंस में स्टेज सांझी कर सकते हैं।
कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी का झाड़ू पकड़ने वाले सुखपाल सिंह खैहरा के बाद दल-बदली का यह रुझान अब ओर तेज होने जा रहा है। गत दिवस फतेहगढ़ साहिब में पूर्व विधायक जगतार सिंह राजला सहित कुछ नेता आप में शामिल हो गए।
पार्टी के साथ जुड़े सूत्रों का कहना है कि माघी कांफ्रैंस में भी आम आदमी पार्टी की स्टेज पर अरविन्द केजरीवाल के साथ हैरान करने वाले राजनीतिक नेताओं के चेहरे नजर आ सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles