Thursday, September 28, 2023
spot_img

बॉलीवुड एक्टर राम मोहन का निधन

बॉलीवुड एक्टर राम मोहन का निधन हो गया है। वे 84 साल के थे। 6 दिसंबर की दोपहर मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। राम मोहन को ऋतिक रोशन स्टारर ‘कहो न…प्यार है’ (कमिश्नर), आमिर खान स्टारर ‘रंगीला’ (मेकअप दादा) और अक्षय कुमार स्टारर ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी'(वकील) सहित कई पॉपुलर फिल्मों में अहम रोल के लिए जाना जाता है। एक्टर चंद्रशेखर के बेटे अशोक ने की निधन की पुष्टि****राम मोहन के निधन की पुष्टि वेटरन एक्टर चंद्रशेखर के बेटे अशोक शेखर ने की। उन्होंने कहा, “मुझे जहां तक पता है, उन्होंने (राम मोहन) ने दोपहर 3 बजे आखिरी सांस ली। चार महीने पहले मेरी उनसे आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने पूरी तरह बिस्तर पकड़ लिया था। पिछले 6 महीने से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था।” 6 महीने पहले हुआ था पत्नी का निधन ***
राम मोहन अपने दो बेटों के साथ जुहू में रहते थे। 6 महीने पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। 50 के दशक में शुरू किया था करियर **** राम मोहन ने अपने करियर की शुरुआत 50 के दशक में कर दी थी। उन्होंने ‘पूरब और पश्चिम’, ‘हीर रांझा’, ‘जंजीर’, ‘याराना’ और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,872FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles