spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

“पूर्व प्रमुख की पत्नी बनी निर्विरोध प्रधान”

प्रतापगढ़(विकास गुप्ता):-प्रतापगढ़ जिले के शिवगढ़ विकासखंड के शिवगढ़ ग्राम पंचायत से पूर्व प्रमुख की पत्नी निर्विरोध प्रधान बनीं।इसके पहले हुई क्षेत्र पंचायत के चुनाव में जहाँ पूर्व प्रमुख रमाकान्त दुबे और उनके बड़े बेटे विनोद दुबे के राजनीतिक कौशल और मिलनसार व्यवहार के चलते उनके परिवार के सदस्यों ने चार बीडीसी सीटों पर कब्जा किया,जिसमे दो निर्विरोध रहे तथा दो ने चुनाव जीते।इसके अतिरिक्त बीडीसी चुनाव में कुल मिलाकर लगभग डेढ़ दर्जन समर्थित बीडीसी सदस्य चुने गये है।क्षेत्र पंचायत के चुनाव में जहाँ उनका दबदबा कायम रहा वही आज पूर्व प्रमुख की पत्नी मालती देवी के निर्विरोध प्रधान होने पर सियासी गलियारों में प्रमुख तथा उनके बेटे की चर्चा फिर से तेजी पकड़ ली है।मालती देवी पांचवी बार शिवगढ़ ग्राम पंचायत की प्रधान बनी है।इसके पहले एक बार पूर्व प्रमुख भी निर्विरोध प्रधान रह चुके है।आज प्रथम चरण के चुनाव के पर्चा वापसी का समय ख़त्म हो चुका लेकिन इस सीट के अतिरिक्त रानीगंज तहसील के शिवगढ़ और गौरा विकासखंड से कोई और निर्विरोध प्रधान नही हुआ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles