spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जोधपुर अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम को भारी विरोध का करना पड़ा सामना

जोधपुर। एयरपोर्ट रोड पर स्थित सांसी कॉलोनी में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने निगम कार्मिकों व पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए। भारी पथराव के कारण एक बार पुलिस को वहां से भागना पड़ा। इस दौरान लोगों ने कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस ने आंसूगैस छोड़ते हुए कॉलोनी में प्रवेश कर पत्थर फैंक रह लोगों की जमकर पिटाई की और करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
aa
एयरपोर्ट से थोड़ा पहले स्थित सांसी कॉलोनी ने आज सुबह आयुक्त हरिसिंह राठौड़ के नेतृत्व में निगम का लवाजमा पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा। निगम ने एक मकान को तोड़ना शुरू किया व दूसरे को खाली करवा लिया। तीसरे मकान में बैठे दंपती ने मकान से बाहर आने से मना कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उनके हंगामा मचाते ही कॉलोनी ने लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। भारी पथराव के कारण पुलिस व निगम कर्मचारी एक बार वहां से भाग गए। कुछ लोग पथराव करते हुए पुलिस के पीछे भागे। पुलिस व निगम कर्मचारियों के वहां से भागने के बाद लोगों ने वहां जमकर उपद्रव मचाया। उन्होंने निगम के वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही एक सरकारी जीप को पलट दिया। पथराव कर रहे लोगों ने वहां खड़े अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
पथराव और आंसूगैस इसके बाद पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर पहुंच गया और उन्होंने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस के आगे बढ़ने के बावजूद पथराव नहीं थमा। भारी पथराव के कारण तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। इस पर पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े। आंसूगैस छोड़ते ही उपद्रव मचा रहे लोग वहां से अपने घरों में घुस गए। इसके बाद पुलिस ने कॉलोनी में प्रवेश किया और लोगों को घरों से निकाल कर उनकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने कुछ महिलाओं सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर तनावपूर्ण हालात बने हुए है और भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच निगम की जेसीबी ने अतिक्रमण हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया।👇

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles