spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव पवन गर्ग का हुआ जोरदार स्वागत

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव पवन गर्ग का हुआ जोरदार स्वागत, कुरुक्षेत्र को मिली प्रदेश कांग्रेस में पुरी भागेदारी, कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारणी घोषित होने के उपरान्त आज कुरुक्षेत्र के जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने पर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव पवन गर्ग का फूल मालाएँ पहना कर कुरुक्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पवन गर्ग के राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही कांग्रेस से और उनके पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश गर्ग यहीं से विधायक रहते हुए क्षेत्र के लोगों की सेवा की है।
पवन गर्ग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश संगठन सचिव, 15 वर्ष तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर और युवा कांग्रेस में भी लम्बे समय तक कार्य कर चुके है।नवनियुक्त प्रदेश महासचिव पवन गर्ग ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जहाँ आभार व्यक्त किया वहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर तथा कुरुक्षेत्र के पूर्व साँसद नवीन जिन्दल का भी अपनी नियुक्ति के लिए धन्याद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे ईमानदारी से निभाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles