spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अम्बाला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठï नेताओं की एक बैठक का आयोजन

अम्बाला,:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठï नेताओं की एक बैठक का आयोजन लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अम्बाला शहर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं नारायणगढ के विधायक नायब सिंह सैनी ने की। बैठक में भाजपा के वरिष्ठï नेता एवं अम्बाला के प्रभारी वीर कुमार यादव और एडवोकेट वेदपाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
वीर कुमार यादव ने इस अवसर पर बताया कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की निगरानी समितियां गठित की जायेंगी। इन समितियों में भाजपा के वरिष्ठï कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शामिल किया जायेगा। यह समितियां हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए तैयार की गई विकास परियोजनाओं को गति देने, गुणवत्ता पर ध्यान रखने, विकास कार्य में पारदर्शिता और भ्रष्टïाचार की संभावनाओं को रोकने जैसी जिम्मेवारी निभायेंगी।
उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक पूरे प्रदेश में महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत प्रदेश में भाजपा के साथ जुडे 34 लाख नये कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जायेगा और उन्हें केन्द्र सरकार की एक वर्ष व हरियाणा सरकार की 6 मास की उपलब्धियों और कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा जन सम्पर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष के इतिहास व भावी योजनाओं के बारे में भी प्रचार सामग्री उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होने बताया कि इस महा जनसम्पर्क अभियान के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री, हरियाणा व केन्द्र सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी जुडेंगे।
श्री यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी व्यक्तित्व के कारण तथा योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा योग के निरंतर प्रचार के कारण 21 जून को अंर्तराष्टï्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली है। उन्होने बताया कि 21 जून को भारत सहित विश्व के 192 देशों में योग दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होने बताया कि हरियाणा में सभी जिला मुख्यालयों, शहरों, कस्बों और गांवों में भी योग गतिविधियां चलाई जायेंगी। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम करनाल में आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल स्वयं उपस्थित रहेंगे और शेष जिलों में भी केन्द्र व राज्य सरकार का कोई न कोई मंत्री व सांसद मौजूद रहेंगे। उन्होने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न धार्मिक, समाजिक व समाजसेवी संगठनों को भी इस दिन योग गतिविधियों में शामिल होने का अनुरोध किया है।
उन्होने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत 15 जून को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठï नेताओं के साथ-साथ सभी जिलों में बनाई गई भाजपा की बेटी बचाओ-बेटी पढाओ समितियों के पदाधिकारी सदस्य भी भाग लेंगे। इसके अलावा बैठक में भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं विधायक नायब सिंह सैनी के अतिरिक्त एडवोकेट कंवर पाल, वेदपाल, नीता खेडा, मदन लाल शर्मा, जगमोहन लाल कुमार, सतीश मेहता, डा0 संजय सैनी, रमेश पाल नोहनी, पूर्व डिप्टी स्पीकर फकीर चंद अग्रवाल, पूर्व विधायक वीना छिब्बर, पवित्र सिंह बाजवा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles